Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: पांड्राशाली ओपी पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब, 300 किलोग्राम जावा महुआ किया बरामद, मामला दर्ज

Chaibasa झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी अभियान जारी है. गुरुवार को पांड्राशाली ओपी पुलिस ने अवैध शराब बिक्रेताओं के खिलाफ छापेमारी की. इस दौरान ओपी क्षेत्र के दोपाई गांव से 20 लीटर चुलाई महुआ शराब और 300 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया गया. चुलाई स्थल पर ही जावा महुआ को नष्ट कर दिया गया. पुलिस अवर निरीक्षक राजकुमार भगत के बयान पर दो शराब कारोबारी महिलाओं के खिलाफ ओपी में मामला दर्ज किया गया है. हालांकि छापेमारी के दौरान कारोबारी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा. उन्होंने दोपाई गांव निवासी कौशल्या देवी और कमला सामंत को नामजद आरोपी बनाया है.

Exit mobile version