Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार नवंबर को आएंगे चाईबासा, तैयारियों में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, कार्यक्रम को लेकर बनायी रणनीति

Chaibasa.भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में बैठक कर चार नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारियों पर चर्चा की. पार्टी जिलाध्यक्ष संजय पांडेय की अध्यक्षता की में हुई इस बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न तैयारियों और जिम्मेदारियों को बताया गया. कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया. इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. मौके पर सतीश पुरी, हेमंत केसरी, मनीष राम, संजय अखाड़ा, लालमुनी पूर्ति, राजश्री बानरा, विपिन लागुरी, प्रताप कटियार, संजय चौबे, अशोक विजयवर्गीय, अमित जयसवाल, राकेश शर्मा, सनी पासवान, विकास शर्मा, पवन शर्मा, मनोज लेयांगी, निरेश देवगम, नवीन गुप्ता, रामानुज शर्मा, सुखलाल कुंकल, हेमंती विश्वकर्मा, सुखमति बिरुवा, सुखमति तुबिड, रितेश प्रसाद, अमरेश प्रधान आदि उपस्थित थे.

Exit mobile version