Site icon Lahar Chakra

Chaibasa News: ससुराल में युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Chaibasa. तिलाइसुढ़ गांव में गुरुवार सुबह इमली पेड़ के सहारे फांसी के फंदे पर लटका एक युवक का शव मिला. मृतक की पहचान तांतनगर ओपी क्षेत्र के खेड़ियाटांगर गांव निवासी जांबीरा पूर्ति उर्फ जोकलो (22) के रूप में की गयी है. तिलाइसुढ़ गांव में उसका ससुराल था. सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी होने पर गुरुवार को मृतक के परिजन सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे. परिजनों ने बताया कि पति-पत्नी में आपसी विवाद होने पर गुस्से में पत्नी बालेमा पूर्ति शनिवार को मायके तिलाइसुढ़ चली गयी. इसके बाद जांबीरा पत्नी को वापस लाने के लिए तिलाइसुढ़ अपने ससुराल गया था.परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या कर फांसी का रूप देने का आरोप लगाया है. इधर, मृतक की पत्नी बालेमा पूर्ति ने पुलिस को बताया कि पति हमेशा नशे में उसके साथ मारपीट करता था, जिससे वह अपने मायके चली गयी थी.

Exit mobile version