Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: टोंटो के जंगल में नक्सलियों का पुराना डंप ध्वस्त, बंदूक, विस्फोटक व अन्य सामग्री बरामद

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के सरजोमबुरु में वनग्राम जिम्की इकीर और सेक्रेपी के पास जंगल और पहाड़ी क्षेत्र में गुरुवार को जिला पुलिस व सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के पुराने डंप को ध्वस्त कर दिया. इससे पुरानी बंदूक, विस्फोटक, लैंड माइंस के लिए उपयोग में आने वाली बैटरी व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गयी है. अनुमान है कि डंप करीब एक-डेढ़ साल पुराना है. नक्सलियों ने उक्त स्थान को खाली करने से पूर्व सामान को डंप कर दिया था. पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने सूचना की पुष्टि की है.

Exit mobile version