Site icon Lahar Chakra

Chaibasa ‘Parvartan Yatra’: भाजपा की परिवर्तन यात्रा 30 को जगन्नाथपुर से, टाटा कॉलेज में आमसभा एक अक्तूबर को, ओडिशा के सीएम आयेंगे

Chaibasa. भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में गुरूवार को परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की गयी. बैठक में बताया गया कि 01 अक्टूबर को टाटा कॉलेज मैदान में परिवर्तन यात्रा का रथ समापन समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, जिसमें ओडिसा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे. साथ ही झारखंड प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे. परिवर्तन यात्रा के लिए कार्यों का वितरण भी क किया गया. इस दौरान बताया गया कि 28 सितंबर को प्रेस कॉन्फ्रेंस किया जाएगा, जिसमें कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी जाएगी. वहीं 30 सितंबर को परिवर्तन रथ यात्रा जगन्नाथपुर विधानसभा से प्रारंभ होकर मझगांव विधानसभा में प्रवेश करेगी, जिसमें विभिन्न आम सभाएं, मोटरसाइकिल रैलियां व अन्य कार्यक्रम होंगे. साथ ही 01 अक्तूबर को चाईबासा के टाटा कॉलेज मैदान में विशाल आम सभा किया जाएगा. इस आमसभा में करीब 20,000 भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक व क्षेत्र की आम जनता उपस्थित होगी.

Exit mobile version