Site icon Lahar Chakra

Chaibasa ‘Politics’: बंद खदान को चालू करने की मांग पर बड़ाजामदा में BJP का प्रदर्शन आज

Jagarnathpur. जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 30 से 40 आयरन ओर की बंद पड़ी खदानों को पुनः चालू करने की मांग को लेकर भाजपा द्वारा घंटा बजाओ, सरकार जगाओ कार्यक्रम के तहत एक विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम बड़ाजामदा में 28 अगस्त को आयोजित किया जायेगा. पूर्व सांसद गीता कोड़ा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बंद खदानों को खुलवाने का अनुरोध किया था. पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार की इच्छा शक्ति एवं नेतृत्व की कमी के कारण एक भी खदान नहीं खोला गया. फलस्वरूप यहां के लोग बेरोजगारी और पलायन को विवश हैं.

सत्ता की खुमारी में सोई हेमंत सरकार को घंटा बजा कर नींद से जगाने का वक्त आ गया है. क्षेत्र की जनता की मांग है कि बंद पड़ी खदानों को शीघ्र खोलें. इस अभियान की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री मधुकोड़ा और मेरे द्वारा 22 से 27 तारीख तक पूरे विधानसभा क्षेत्र में रैली, नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क की जा रही है. इस अवधि के दौरान हम दोनों भारतीय जनता पार्टी के बैनर तले भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों के सहयोग से क्षेत्रीय जन जागरूकता अभियान चला रहे हैं. 28 अगस्त को बड़ाजामदा में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है.

Exit mobile version