Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Politics: योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचायें, झामुमो पंचायत स्तरीय सम्मेलन व प्रशिक्षण कार्यक्रम मंत्री दीपक बिरुवा ने कार्यकर्ताओं का बढ़ाया उत्साह

Chaibasa. सदर प्रखंड के कुरसी, टोंटो प्रखंड के टोंटो, रेंगडा, केंजरा व नीमडीह पंचायत में रविवार को झामुमो पंचायत स्तरीय सम्मेलन व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें मंत्री दीपक बिरुवा ने हेमंत सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार, सांगठनिक रूप से युद्ध स्तर पर कार्यक्रमों को आयोजित कर योजनाओं का लाभ राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया.

उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना लाकर महिलाओं को सम्मान देने का काम किया है. लेकिन विपक्ष में बैठे भाजपा के नेता गलत प्रचार-प्रसार कर लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं. इसलिए हमें भाजपा को दिखा देना है कि राज्य में महिलाओं को सम्मान देने के लिए झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता साथ में खड़े हैं.

इस दौरान रेंगडा में झामुमो के नीति सिद्धांत को देखते हुए करीब एक दर्जन लोगों ने झामुमो का दामन थामा.

Exit mobile version