Site icon Lahar Chakra

Chaibasa: गोइलकेरा में जंगली मशरूम खाने के बाद एक ही परिवार के छह लोग पड़े बीमार, एक की हालत गंभीर

Chaibasa. पश्चिमी सिंहभूम गोईलकेरा प्रखंड के कुईड़ा गांव में एक ही परिवार के छह लोग जंगली मशरूम खाने के बाद गंभीर रूप से बीमार हो गए. जब परिवार की बुजुर्ग महिला मेचो नाग जंगल से मशरूम चुनकर लाई थीं. इन मशरूम को पकाकर पूरे परिवार ने खाया, जिसके कुछ घंटों बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी. परिवार के सदस्यों को तेज उल्टी और दस्त की शिकायत हुई.

धीरे-धीरे उनकी हालत बिगड़ती गई, जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से सभी को सोनुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया.अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार अंशु नाग की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है. उसे विशेष निगरानी में रखा गया है. अन्य सभी मरीजों की हालत भी स्थिर नहीं मानी जा रही है, लेकिन डॉक्टर लगातार निगरानी कर रहे हैं और इलाज जारी है.

चिकित्सकों ने आशंका जताई है कि परिवार ने जिस जंगली मशरूम का सेवन किया, वह जहरीला हो सकता है. झारखंड के ग्रामीण इलाकों में बरसात के मौसम में अक्सर जंगली मशरूम खाए जाते हैं, लेकिन कई बार यह नुकसानदेह होता है. घटना से गांव में दहशत है.

Exit mobile version