Site icon Lahar Chakra

Chaibasa Suside: महिला कॉलेज चाईबासा की छात्रा ने घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Chaibasa. झींकपानी थाना क्षेत्र के असुरा गांव में 17 वर्षीय किशोरी ने घर में दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किशोरी महिला कॉलेज चाईबासा में इंटरमीडिएट की छात्रा थी. घटना शनिवार दोपहर की है. मृतका राधिका गोप असुरा निवासी कृष्णा गोप की बेटी थी. परिजनों ने आनन-फानन में किशोरी को उतार कर सदर अस्पताल ले गये.

जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. परिजनों ने बताया कि किशोरी घर में अकेली थी. उसका भाई नहाने गया था और घर के लोग काम पर गये थे. जब उसका भाई नहा कर घर आया तो घर के अंदर राधिका फांसी के फंदे से झूल रही थी. इसके बाद उसने लोगों को घटना की जानकारी दी.

Exit mobile version