Site icon Lahar Chakra

Chaibasa ‘Succide: ‘मंझारी में पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर झूला युवक, मौत

Chaibasa. मंझारी थाना के बड़ापड़सा गांव निवासी मदन बिरुवा (41) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार सुबह करीब 9 बजे की है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, मदन बिरुवा और उसका बेटा कैरा बिरुवा सुबह करीब साढ़े आठ बजे काम करने के लिए खेत में गये थे. इस दौरान मदन ने अपने बेटा से कहा कि बैल चराने के लिए एक डंडा तोड़कर लाओ. इसके बाद बेटा खेत में काम करने लगा. काफी देर तक पिता नहीं आये तो उसकी खोजबीन में लोग जुट गये. इसी दौरान नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे से झूलता हुआ देखा. इसके बाद उसने हल्ला मचाया तो गांव के लोग वहां पहुंचे. लोगों ने देखा कि मदन बिरुवा फांसी के फंदे पर झूल रहा था. बेटा कैरा ने बताया कि दो दिनों से उसके पिता की दिमागी हालत ठीक नहीं थी. घटना के बाद मुंडा ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पाते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

Exit mobile version