Site icon Lahar Chakra

Chaibasa -Tata Road : तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आए तीन लोग, दो की स्थिति गंभीर

Chaibasa. चाईबासा-टाटा मार्ग पर ओवरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पैदल जा रहे तीन लोगों को पीछे से धक्के मार दिया. इस हादसे में दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है. जख्मी होने वालों में फागु टुडू, मोहन टुडू और रामराई टुडू शामिल हैं. इसमें फागु और मोहन की स्थिति गंभीर है. घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे की है. तीनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया.

घायल रामराई टुडू ने बताया कि वे तीनों राजनगर के चालियामा स्थित रूंगटा फैक्ट्री में लेबर का काम करते हैं. वे तीनों शाम को ड्यूटी से घर आये और शाम को दुकान से सामान खरीद कर पैदल खप्परसाई जा रहे थे. इसी दौरान चाईबासा की ओर से जा रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से तीनों को धक्के मारकर तेजी से टाटा की ओर भाग निकला. वे तीनों घायल मूल रूप से मंझारी थाना क्षेत्र के पिलका गांव के रहने वाले हैं. वर्तमान वे चाईबासा के खप्परसाई में किराए के मकान पर रहकर काम करते हैं.

Exit mobile version