
चाईबासा. महुलसाई के पास रेल ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी की छत पर चढ़ा 13 वर्षीय किशोर समीर मुदुईया हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया. इससे उसका पूरा शरीर झुलस गया है. घटना सोमवार दोपहर करीब एक बजे की है. समीर मूल रूप से तांतनगर ओपी क्षेत्र के कुंबराम गांव रहनेवाला है. आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है. चिकित्सकों ने बताया कि बालक का शरीर 95 प्रतिशत झुलस गया है. लोगों ने बताया कि बालक समीर मुदुईया कुछ दिन पहले अपनी मां के साथ अपने मामा का घर सदर प्रखंड के गितिलपी गांव आया था. बालक लादुबासा स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है. .
