Site icon Lahar Chakra

Chaibasa. बाइक सवार दो युवकों ने चलायी गोली, झामुमो कार्यकर्ता के सिर को छूकर निकली, बाल-बाल बचे

Chaibada. सदर थाना अंतर्गत बड़ीबाजार के नीचे टोला में आपसी विवाद में बाइक सवार दो युवकों ने झामुमो कार्यकर्ता मुन्ना पूर्ति पर फायरिंग कर दी. गोली सिर के पीछे से छूकर निकल गयी, जिससे वे लहूलुहान हो गये. घटना मंगलवार सुबह करीब नौ बजे की है. वे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करलाजोड़ी गांव के रहनेवाले हैं. उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बारे में मुन्ना ने बताया कि वे मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पाताहातु गांव से स्कूटी से घर करलाजोड़ी जा रहे थे. इसी दौरान बीच रास्ते पर तालाब के पास पीछे से बाइक से दो युवक आये और फायरिंग की.

इसके बाद वे दोनों गली की ओर से भाग निकले. घायलावस्था में ही वे किसी तरह स्कूटी चलाकर मुफ्फसिल थाना पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की जायेगी. सूचना पर विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता सदर अस्पताल पहुंचे.

दोनों आरोपी सदर थाना के बड़ीबाजार के रहनेवाले हैं. मुन्ना पूर्ति ने बताया कि मैंने दोनों युवकों की पहचान कर ली है. जिसमें एक का नाम मो वसीम है. जबकि दूसरे का नाम मुझे नहीं पता. दोनों आरोपी सदर थाना क्षेत्र के बड़ीबाजार के रहनेवाले हैं. दोनों पशु तस्करी का धंधा करते हैं.

Exit mobile version