Site icon Lahar Chakra

Chaibasa:पति को खाना पहुंचाने खेत पर गयी थी पत्नी, लौटने के दौरान वज्रपात से मौत

Chaibasa.झींकपानी के टुटुगुटु में फूलमती पूर्ती की वज्रपात से मौत हो गयी. घटना शुक्रवार की है. टुटुगुटु के हेस्साहातु निवासी राजा पुरती अपने खेत में काम कर रहे थे. दोपहर में पत्नी फूलमती खाना पहुंचाने खेत गयी थी. खाना पहुंचाने के बाद फूलमती घर की ओर लौट रही थी. उसी दौरान वज्रपात की चपेट में आकर फूलमती की घटनास्थल में ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेजवाया.

Exit mobile version