Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur: ईटीहासा पंचायत के गाजीडीह गांव में वज्रपात से 11 मवेशियों की मौत, मांगा मुआवजा

Chakardharpur. चक्रधरपुर की ईटीहासा पंचायत के गाजीडीह गांव में वज्रपात से 11 मवेशियों की मौत हो गयी. गाजीडीह निवासी लांडू हेंब्रम गांव के कुछ ग्रामीणों के बकरा, बकरी और बैल चरा रहा था. इसी दौरान शाम में अचानक बारिश शुरू हो गयी. लांडू हेंब्रम एक पेड़ के नीचे चला गया. वहीं, बकरा, बकरी व बैल दूसरे पेड़ के नीचे खड़े हो गये. इस बीच वज्रपात हो गया. वज्रपात की चपेट में आने से पेड़ के नीचे 11 बकरियों की मौत हो गयी. वहीं दो बैल गंभीर रूप से घायल हो गये. इस घटना में किसान दुर्गा हेंब्रम की तीन, विश्वनाथ हेंब्रम की पांच, कायरा हेंब्रम की एक, साधुचरण हेंब्रम की दो बकरियों की मौत हो गयी. पीड़ित किसानों ने मुआवजे की मांग की है.

Exit mobile version