Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur: बरडीह गांव के पास युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

Chakardharpur. चक्रधरपुर के कराइकेला थाना क्षेत्र में बरडीह गांव के पास युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गयी. सूचना मिलते ही शनिवार सुबह कराइकेला थाना प्रभारी अंकित कुमार घटना स्थल पर पहुंचे. इसके बाद उन्होंने घटनास्थल में छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार अहले सुबह कुछ लोगों ने बरडीह गांव के पास एक युवक का शव देखा. जिसके बाद इसकी सूचना कराइकेला थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची. मालूम हो कि युवक के गले में जख्म के निशान हैं. जिससे प्रतीत होता है कि युवक को गला रेत कर हत्या कर दी गयी है. समाचार लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी थी. पुलिस आसपास गांव में पहचान करने में जुटी है.

Exit mobile version