Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur: नगाड़ा बजाकर डाॅ विजय सिंह गागराई ने की विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा

Chakardharpur. पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार को चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में परिचर्चा सह जनसभा कार्यक्रम आयोजित हुआ. इस कार्यक्रम के माध्यम से संगठन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने शक्ति प्रदर्शन किया और नगाड़ा बजाकर आगामी विधानसभा चुनाव चक्रधरपुर सीट से लड़ने की घोषणा की. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा की है. आगे भी करता रहूंगा. एक ईमानदार, जुझारू, कर्मठ सुशिक्षित प्रोफेसर के रूप एक बार मौका दें. चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र की दशा और दिशा बदल दूंगा. मौके पर पूर्व विधायक बहादुर उरांव, विधायक दशरथ गागराई की पत्नी सह डॉ विजय सिंह गागराई की भाभी बसंती गागराई, जंगल बचाओ आंदोलन नेता मानी हंस मुण्डा, थामस पुरती, हो साहित्यकार डोबरो बुढीउली, कुलीतोडांग पंचायत मुखिया माझीराम जोंको, समाजसेवी दया सागर केराई, अनवर खान, प्रवीर प्रमाणिक, प्रबल महतो आदि मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान अतिथियों के अलावा चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वाले मानकी, मुंडा, दियुरी और डाकुवा को मंच पर सम्मानित किया गया. आदिवासी हो समाज, संथाल समाज आदि की ओर से पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर लोकनृत्य भी प्रस्तुत किया गया.

Exit mobile version