Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur: बज्रपात से से पिता की मौत, पुत्री गंभीर, सोनुवा के नुआगांव में घटी घटना

Chakardharpur. सोनुआ के नुवागांव में गुरुपार दोपहर 3 बजे अचानक हुए बज्रपात से सत्यनारायण प्रधान (47) की मौत हो गयी, जबकि उसकी पुत्री राजश्री प्रधान (10) गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद परिजनों ने आनन फानन में इलाज में लिए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. यहां चिकित्सकों ने सत्यनारायण प्रधान को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पुत्री को सदर अस्पताल चाईबासा रेफर कर दिया. परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक राजश्री प्रधान प्राथमिक विद्यालय नुवागांव में कक्षा चार की छात्रा है. गुरुवार को नुवागांव स्कूल में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम था. स्कूल से छुट्टी होने के बाद सत्यनारायण प्रधान ने अपनी बेटी राजश्री को स्कूल से लेकर घर पहुंचे थे. दोपहर करीब 3.30 बजे जैसे ही घर पहुंचे अचानक बज्रपात हो गया. इसकी चपेट में पिता और पुत्री दोनों आ गये. दोनों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ लाया गया. जांच के बाद डॉक्टरों ने सत्यनारायण प्रधान को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Exit mobile version