Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur News: लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से बंदगांव के हिरणी फॉल उफान पर

Chakardharpur. लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश से बंदगांव प्रखंड के हिरणी फॉल सोमवार को उफना गयी है. पहाड़ी नदियां लबालब हो गयी हैं. हिरणी फॉल से पानी काफी ऊपर बह रहा है. वहीं सुरक्षा की दृष्टि से किसी को भी हिरणी फॉल की ओर नहीं जाने दिया जा रहा हैं. हिरणी फॉल के पास सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है. वहीं हिरणी फॉल के नजदीक रहने वाले बस्ती वालों को सतर्क कर दिया गया है.

Exit mobile version