Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur News: सोनुआ में वन विभाग ने पकड़ा अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर, चालक गिरफ्तार

Chakardharpur. सोनुआ में वन विभाग ने शुक्रवार को अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर पकड़ा है और इसके साथ एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के मुताबिक सोनुआ-गुदड़ी मुख्य सड़क से अवैध लकड़ी लदा एक ट्रैक्टर सोनुआ की ओर आ रहा था. इस दौरान पोड़ाहाट के पास वन विभाग के कुन्दरूगुटू वन प्रक्षेत्र के वनकर्मियों ने छापेमारी कर अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर को पकड़ लिया. इसके साथ ही ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर लिया. वन विभाग के मुताबिक ट्रैक्टर में शीमल के पेड़ का बोटा लदा हुआ है, जो किसी के निजी जमीन पर मौजूद था और उसे काटकर लाया जा रहा था. लेकिन लकड़ी के कटाई और परिवहन को लेकर वन विभाग से अनुमति नहीं लिया गया था. इसे लेकर वन विभाग ने कार्रवाई किया है.

Exit mobile version