Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur News: आसनतलिया में दो बाइक में टक्कर, एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग घायल

Chakardharpur. आसनतलिया स्कूल के समीप एनएच-75 (ई) सड़क पर दो बाइक की टक्कर में बनमाली प्रधान की मौत हो गयी. वहीं, तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गये. सिमिदिरी पंचायत के बनालता गांव निवासी बनमाली प्रधान बाइक से लागो बोदरा के साथ चक्रधरपुर आए थे. चक्रधरपुर में काम निपटाने के बाद बनालता अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान आसनतलिया स्कूल के समीप दूसरी बाइक से टक्कर हो गई. इसमें चारों गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद चारों घायलों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जांच के बाद डाक्टरों ने बनमाली प्रधान को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया जा रहा हैं. दुर्घटना में लागो बोदरा के मुंह समेत अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आई है. प्रमित साहू को सर तथा अन्य हिस्सों में चोट आई हैं. वहीं हेमंत साहू के मुंह समेत अन्य हिस्सों में चोट आई हैं. सूचना पर पहुंची चक्रधरपुर पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं.

Exit mobile version