Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur: चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार में आभूषण दुकान में चोरी, महिला ने दुकान में घुसकर चुराये जेवरात

Chakardharpur. चक्रधरपुर के गुदड़ी बाजार स्थित एक सोना-चांदी की दुकान में तड़के एक महिला चोर ने सेंधमारी कर लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए. पूरी वारदात रविवार सुबह करीब तीन बजे की बताई जा रही है. महिला ने फिल्मी अंदाज में दुकान में घुसकर चोरी को अंजाम दिया और फरार हो गई.

जानकारी के अनुसार, महिला चोर ने दुकान में प्रवेश करने के लिए एसवेस्टर (लोहे की चादर) को काटा. इस प्रक्रिया में उसका हाथ बुरी तरह से कट गया. दुकान के अंदर और गेट के पास खून के धब्बे साफ दिखाई दे रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला को गंभीर चोट आई है.

घटना की सूचना मिलते ही चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया, जिसमें पूरी चोरी की वारदात कैद पाई गई. सीसीटीवी में महिला की गतिविधियां साफ तौर पर देखी जा सकती हैं. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, महिला चोर ने बहुत ही सतर्कता के साथ काम किया, लेकिन एसवेस्टर काटते समय हुए घायल होने से वह सुराग छोड़ गई. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की पहचान की कोशिश की जा रही है.

Exit mobile version