Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur. तीन अपराधियों ने साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे युवक को घेरकर भुजाली से मार डाला

Chakardharpur. टोकलो थाना के सरजामडीह गांव के पास अपराधियों ने दिनेश गागराई की भुजाली मारकर हत्या कर दी. घटना शनिवार शाम की है. मृतक सुरबुड़ा गांव का था. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दिनेश सुरबुड़ा पंचायत के मुखिया जंगल सिंह गागराई का चचेरा भाई था. दिनेश शनिवार शाम को केरा साप्ताहिक हाट गया था. वहां से खरीदारी करने के बाद साइकिल से अपने गांव सुरबुड़ा लौट रहा था. इसी बीच सरजामडीह गांव के पास स्कूटी सवार तीन युवकों ने उसे घेर लिया और भुजाली से कई वार किये.

इसके बाद दिनेश को लहूलुहान छोड़कर वहां से भाग निकले. इसके बाद उसके साथियों ने घटना की जानकारी मुखिया को दी. मुखिया ने इसकी जानकारी टोकलो थाना को दी. मुखिया ने भाई को उठाकर अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि दिनेश गागराई खेतीबाड़ी कर अपना परिवार चलाता था. उसके परिवार में केवल उसकी पत्नी है. हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. टोकलो पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Exit mobile version