Site icon Lahar Chakra

Chakardharpur: आनंदपुर में अनियंत्रित ट्रैक्टर पलटा, इंजन से दबकर चालक की मौत

Chakardharpur. आनंदपुर के खटंगबेड़ा में ट्रैक्टर पलटने से चालक कमलेश्वर सिंह की मौत हो गयी. ट्रैक्टर हारता गांव के अर्जुन सिंह का है. जानकारी के अनुसार, कमलेश्वर रविवार को आनंदपुर से ट्रैक्टर का इंजन लेकर हारता जा रहा था. रोबकेरा चढ़ाई के नजदीक खटंगबेड़ा में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया. ट्रैक्टर पलटने से चालक ट्रैक्टर के नीचे दब गया. काफी समय बाद ट्रैक्टर को जेसीबी की सहायता से उठाया गया और चालक को मनोहरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. जहां जांच बाद चिकित्सकों ने चालक को मृत घोषित कर दिया.

Exit mobile version