Site icon Lahar Chakra

चक्रधरपुर: युवक ने फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस

चक्रधरपुर. आनंदपुर के नारायण टोला निवासी बनमाली राउत (36) ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के मुताबिक, बनमाली सुबह में नशे की हालत में घर आया था. किसी से कुछ कहे बिना अपने घर के कमरे में घुस गया. दरवाजे को सटाकर अंदर फांसी लगा ली. कुछ समय बाद उसके मंझले भाई के पुत्र रितिक राउत ने जब अपने चाचा के कमरे का दरवाजा खोला, तो देखा चाचा गमछे को फंदा बनाकर छत से झूल रहे हैं. बनमाली को किसी तरह उतारा गया. उस समय उसकी सांस चल रही थी. सूचना मिलने पर घर के लोगों ने तुरंत मनोहरपुर सीएचसी पहुंचाया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Exit mobile version