Manoharpur. मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर कुड़ना गांव के समीप मुर्गी लदा टेंपो पलट गया. इस घटना में चालक के पैर में चोट लगी है. जानकारी के मुताबिक, चालक आनंदपुर से मुर्गी लेकर मनोहरपुर की ओर आ रहा था. कुड़ना गांव के समीप वाहन की तेज गति रहने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया. इससे चालक के पैर में गंभीर चोट लगी है. बाद में चालक द्वारा टेंपो को मौके से उठा लिया गया. चालक ने निजी अस्पताल में इलाज कराया.
Chakradharpur Accident: मनोहरपुर-आनंदपुर मुख्य मार्ग पर कुड़ना में ऑटो पलटा, चालक घायल
