Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur Accident: ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दूसरा गंभीर, जराइकेला के डोमलाई गांव के पास हुआ हादसा

Chakradharpur. जराइकेला के डोमलाई गांव के पास सड़क हादसे में तोरमुंडा निवासी परमेश्वर नायक की मौत हो गयी. इस हादसे में नरेश आमत गंभीर रूप से घायल हो गया. वह भी उसी गांव का रहने वाला है. घटना को लेकर परिजनों ने बताया कि दीपावली मनाने के लिए दोनों बाइक से आसपास के गांवों में घूमने निकले थे. इसी दौरान रात करीब 11 बजे डोमलाई गांव मोड़ के पास ट्रक ने दोनों बच्चों को कुचल दिया. इसमें परमेश्वर नायक की मौत हो गयी और नरेश आमत गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद परिजन रात करीब 1:50 बजे दोनों घायलों को इलाज के लिए मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आये. यहां इलाज के 15 मिनट बाद परमेश्वर की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल नरेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है. मामले में पुलिस जरूरी कार्रवाई में जुट गयी है.

Exit mobile version