Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur Accident: ट्रक से बचने में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो कर पलटी, तीन युवक गंभीर, मनोहरपुर-धानापाली मार्ग पर गोपीपुर के पास हुआ हादसा

Chakradharpur. मनोहरपुर थाना के मनोहरपुर-धानापाली मुख्य सड़क पर गोपीपुर स्टेडियम के पास रविवार दोपहर में बाइक स्किड करने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को सीएचसी भेजा गया. घायलों में बच्चमगुटू निवासी विष्णु सुरीन, मेदासाई निवासी गणेश नायक व कृष्णा महतो शामिल हैं. घायलों का मनोहरपुर सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद सभी को राउरकेला रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक तीनों युवक एक ही बाइक से उंधन से उरकिया की ओर जा रहे थे. इसी क्रम में गोपीपुर स्टेडियम के समीप सामने से तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक से बचने के क्रम में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गयी. दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से 10 फीट दूर जा गिरी. घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये.

Exit mobile version