Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur Crime: जामिद में तलवार से हमला कर महिला की कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

Chakradharpur. चक्रधरपुर के जामिद गांव में युवक ने तलवार से वार कर महिला की हत्या कर दी. हत्या के बाद युवक तलवार लेकर घूमते रहा. घटना के बाद घायल महिला को अनुमंडल अस्पताल लाया गया. यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत जामिद गांव निवासी 55 वर्षीय प्रिया देवी अपने बागान में लकड़ी चुन रही थी. इसी दौरान गांव के ही विक्षिप्त युवक करमू महतो तलवार लेकर प्रिया देवी के पास पहुंच गया और सीधा गर्दन पर हमला कर दिया. इससे प्रिया देवी लहुलूहान हो गयी.

घटना को अंजाम देने के बाद विक्षिप्त युवक फरार होकर दूसरे गांव में तलवार लहराते हुए घूमने लगा. काफी खोजबीन करने के बाद ग्रामीणों ने बांदोडीह गांव में आरोपी युवक पकड़ लिया.इसके बाद ग्रामीणों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी. घटना के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना चक्रधरपुर थाना को दी. इसके बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया. युवक बेहोशी के हालात में था. पुलिस ने युवक को भी अनुमंडल अस्पताल में इलाज कराया. वहीं युवक के परिजनों ने बताया कि युवक का दिमागी हालत ठीक नहीं है जिसका इलाज चल रहा है. इधर अनुमंडल अस्पताल में मृतक प्रिया देवी के परिजनों से पुलिस पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Exit mobile version