Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur Division:: लिंक फेल होने से एक घंटे तक चक्रधरपुर, मनोहरपुर, राउरकेला में यात्री टिकट जारी नहीं हो सका

Chakradharpur. चक्रधरपुर स्टेशन टिकट बुकिंग कार्यालय में गुरुवार दोपहर 12.45 बजे लिंक फेल हो गया. जिससे युटीएस, एटीवीएम व पीआरएस मशीनें ठप हो गयीं. इस दौरान चक्रधरपुर स्टेशन में करीब एक घंटे तक रेल यात्रा टिकट जारी नहीं हो सका. करीब आधे घंटे के बाद केवल पीआरएस काउंटर में लिंक आया. इस काउंटर पर टिकट लेने के लिये यात्रियों की भीड़ लग गयी. वाणिज्य कर्मियों ने मुश्किल से टिकट जारी की. यही स्थिति मनोहरपुर, सोनुआ व राउरकेला जैसे दूसरे स्टेशनों में भी रही. दोपहर डेढ़ बजे एक-एक कर टिकट बुकिंग कार्यालय के कंप्यूटरों में लिंक आना शुरू हुआ. जिसके बाद स्टेशन के सभी बुकिंग काउंटरों से लिंक से टिकट जारी करने की परेशानी दूर हो गयी.

Exit mobile version