Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur ‘Naxal’ : नक्सलियों की एक बार फिर साजिश नाकाम, चार आइइडी बरामद

Chakradharpur. पश्चिमी सिंहभूम में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है. रविवार को सुरक्षाबलों ने गोईलकेरा थाना क्षेत्र के ईकीर, हुसिपी जंगल से पांच-पांच किलो का चार आइइडी बरामद किया है. चारों आइइडी को उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया. गौरतलब है कि 10 अक्टूबर 2023 से सुरक्षाबलों द्वारा गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र और टोन्टो थाना क्षेत्र के हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में अभियान प्रारंभ किया गया है.भाकपा माओवादी संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील हैं.

Exit mobile version