Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur News: पुरानीबस्ती में 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लोगों में हतप्रभ

Chakradharpur.पुरानाबस्ती गलीसाई में रविवार की शाम किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर‌ ली. मृतक 16 वर्षीय श्रीमय उर्फ़ नंदू मंडल शहर के प्रतिष्ठित विद्यालय सेंट जेवियर्स इंग्लिश स्कूल में कक्षा दसवी का छात्र था. उसके पिता बीजू मंडल सरकारी शिक्षक और प्रसिद्ध ट्यूटर है. घटना शाम लगभग 6 बजे की है. उसकी माता मायके गई है. वहीं पिता घटना के वक्त अपने घर के ऊपर के कमरे में कुछ काम कर रहे थे. इसी वक्त श्रीमय ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. बताया जाता है कि कुछ दिनों से उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था. घटना के बाद छात्र को आनन कानन में अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया. चिकित्सक ने जांच क उपरांत छात्र को मृत घोषित कर दिया. वहीं इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही शहर के लोग अस्पताल पहुंचे और संवेदना व्यक्त की.

Exit mobile version