Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur News : आबकारी विभाग का छापा, गुड़ासाई नदी किनारे बनायी जा रही थी अवैध शराब, 5000 किलो महुआ जावा, 100 लीटर शराब बरामद

Chakradharpur. विधानसभा चुनाव को लेकर सहायक आयुक्त उत्पाद पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर सोमवार को आबकारी विभाग ने चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गुड़ासाई गांव में छापामारी अभियान चलाया. इस दौरान गुड़ासाई नदी किनारे अवैध रूप से महुआ शराब चुलाई के अड्डों भंडाफोड़ किया गया. यहां से भारी मात्रा में जावा महुआ बरामद किया गया. छापेमारी के दौरान करीबन 5000 किलोग्राम महुआ जावा बरामद किया. साथ ही 100 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी. छापेमारी के दौरान पुलिस पदाधिकारी के साथ काफी संख्या में जवान शामिल थे.

Exit mobile version