Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur Nomination Sukhram Oraon: चक्रधरपुर विधानसभा सीट से झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव ने किया नामांकन, बोले, झारखंड में बन रही है हेमंत सरकार

Chakradharpur.चक्रधरपुर विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया. नामांकन के बाद समर्थकों के साथ जुलूस निकाल कर पोड़ाहाट स्टेडियम पहुंचे. पोड़ाहाट स्टेडियम में सभा का आयोजन हुआ. सभा को संबोधित करते हुए झामुमो प्रत्याशी सुखराम उरांव ने कहा कि झारखंड में फिर झामुमो की ही सरकार बनेगी. विपक्ष ने षड्यंत्र कर सरकार गिराने का प्रयास किया, पर सफल नहीं हुए. अगर भाजपा की सरकार बनेगी, तो मंईयां सम्मान योजना को बंद कर देगी. दिसंबर से 2500 रुपये मिलेगा. हेमंत बाबू ने गरीबों का ख्याल रखकर बिजली बिल माफ कर दिया. इस मौके पर भुवनेश्वर महतो, अंबर राय चौधरी, विजय सामड, केडी साह. सोनाराम देवगम, विनय प्रधान आदि मौजूद थे.

Exit mobile version