Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur politics: चक्रधरपुर से भाजपा प्रत्याशी शशिभूषण सामड ने खरीदा पर्चा, 24 को करेंगे नामांकन

Chakradharpur. भाजपा प्रत्याशी सह पूर्व विधायक शशिभूषण सामड ने सोमवार को पर्चा खरीदा. वे 24 अक्तूबर को नामांकन करेंगे. पर्चा खरीदने के लिए गणेश तांती, भीमसेन होनहागा, दीपक प्रधान, स्नेहलता भेंगरा, संजय सामड, दुर्योधन प्रधान, हरेराम शर्मा आदि अनुमंडल कार्यालय पहुंचे. सबकी मौजूदगी में भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन पर्चा खरीदा. इस दौरान बताया गया कि श्री सामड 24 अक्तूबर को नामांकन दाखिल करेंगे. मौके पर नगर अध्यक्ष विनोद शर्मा, दीपक सिंहआदि मौजूद थे.

Exit mobile version