Chakradharpur. रनिंग एलाउंस दर में 25 प्रतिशत वृद्धि करने की मांग को लेकर सोमवार को चक्रधरपुर के क्रू लॉबी के समीप दर्जनों लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर ने दो घंटे धरना दिया. ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (Alarsa) के केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर चक्रधरपुर में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक दर्जनों लोको पायलटों ने रनिंग एलाउंस दर में वृद्धि करने का मांग की. बताया कि 1 जनवरी 2024 से सामान्य रेलवे कर्मचारियों के यात्रा भत्ता (TA) 25 प्रतिशत व महंगाई भत्ते (DA) में 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई. रनिंग भत्ते को छोड़कर अन्य सभी भत्तों में 25 प्रतिशत की वृद्धि की गई. यह केवल रनिंग भत्ता नहीं है, रनिंग स्टाफ का मान व सम्मान की बात है. आत्मसम्मान की रक्षा के लिए रनिंग स्टाफ इस भत्ते को लेकर ही दम लेंगे
Chakradharpur Rail Division: चक्रधरपुर के क्रू लॉबी के समक्ष लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर ने दो घंटे तक दिया धरना, कहा, रनिंग भत्ते में 25 प्रतिशत वृद्धि करे रेलवे
