Site icon Lahar Chakra

चक्रधरपुर स्टेशन : अचानक मालगाड़ी के आगे कूदा, दो हिस्सों में कटकर हुई मौत

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक के पास अधेड़ ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी. घटना शुक्रवार रात करीब 9 बजे की है. जानकारी के मुताबिक अधेड़ व्यक्ति स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक पर काफी समय से बैठा हुआ था. इस दौरान जब मालगाड़ी प्लेटफार्म पर आती दिखी तो उस व्यक्ति ने अचानक दौड़ लगा दी. मालगाड़ी के सामने कूदकर मेन लाइन पर सो गया.

इससे पहले कि लोग बचाने का प्रयास करते ट्रेन अधेड़ को अपनी चपेट में लेते हुए आगे बढ़ गयी. इस घटना से अधेड़ का शरीर दो हिस्सों में बंट गया. घटना को देख प्लेटफार्म पर मौजूद लोग सन्न रह गए. अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. स्टेशन से मृतक का थैला और छाता मिला है. थैले में कंबल, टिफिन और टोपी बरामद किया गया है. चक्रधरपुर जीआरपी ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. जीआरपी मृतक की पहचान कराने में जुट गयी है.

Exit mobile version