
चक्रधरपुर. चक्रधरपुर प्रखंड के जामिद तथा बंदगांव प्रखंड के मतकमबेड़ा गांव में रविवार देर रात दो लोगों को जहरीले सांप ने काट लिया. इसके बाद सोमवार की सुबह दोनों को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उपचार किया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जामिद गांव निवासी वृहस्पति गोस्वामी तथा मतकमबेड़ा गांव निवासी शांति सामड को सांप ने काट लिया. मतकमबेड़ा गांव के शांति सामड ने बताया कि उनके बच्चे जमीन पर सो रहे थे, जबकि वह खटिया पर सो रही थी. इसी दौरान रात तीन बजे जब नींद खुली, तो बच्चों के पास कुछ होने का अहसास हुआ. इसी दौरान जब चटाई हटाकर देखने लगी, तो चित्ती सांप ने हाथ में काट लिया. दोनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है.
