Site icon Lahar Chakra

Chakradharpur : चलती ट्रेन में दिव्यांग महिला से ज्यादती, नशे में धुत पेंट्रीकर्मी ने किया अप्राकृतिक यौनाचार

Chakradharpur. पुरी से ऋषिकेश जा रही उत्कल एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक दिव्यांग महिला के साथ जबरदस्ती पेन्ट्रीकार कर्मी रामजीत ने अप्राकृतिक यौनाचार किया. आरोपी को यात्रियों ने पकड़कर चक्रधरपुर जीआरपी के हवाले कर दिया. जीआरपी अधिकारी आरोपी से पूछताछ व मामले की जांच कर रहे हैं. दरअसल, दिव्यांग महिला अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से पुरी से ऋषिकेश जाने वाली कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस में सवार हुई थी. ट्रेन जब कटक जंक्शन से खुलकर जाजपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो महिला ट्रेन के टॉयलेट में जा रही थी.

इसी दौरान ट्रेन के टॉयलेट के पास खड़े पेंट्रीकर्मी रामजीत ने महिला को टॉयलेट में ले जाकर अप्राकृतिक यौनाचार किया. महिला जब चिल्लाने लगी तो ट्रेन में सफर कर रहे दो युवकों ने बाथरूम का दरवाजा खुलवाकर महिला को बाहर निकाला. पेंट्रीकर्मी रामजीत शराब के नशे में धुत था. ट्रेन जब चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची तो युवकों ने आरोपी पेंट्रीकर्मी रामजीत को जीआरपी के हवाले कर दिया. वहीं महिला भी चक्रधरपुर में उतरकर मामले की जानकारी जीआरपी को दी. पीड़ित महिला ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के झांसी की रहने वाली है और ओडिशा के नयागढ़ जिला अपने मायके से झांसी जा रही थी.

Exit mobile version