Site icon Lahar Chakra

Chakulia: चाकुलिया रेलवे स्टेशन की कुर्सी पर बैठे युवक की हार्ट अटैक से हो गयी मौत

Chakulia.. चाकुलिया रेलवे स्टेशन की कुर्सी पर बैठे युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गयी. उसकी पहचान मिस्त्रीपाड़ा निवासी निताई नमाता के रूप में हुई. वह गुरुवार की सुबह स्टेशन परिसर में कुर्सी पर बैठा था. अचानक वहीं पर लेट गया. स्थानीय लोगों को संदेह हुआ, तो उसे उठाने गया. उसने उत्तर नहीं दिया, तो चाकुलिया सीएचसी ले जाया गया. वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्टेशन पर किसी व्यक्ति की इस हालत में होने की सूचना राहुल षाड़ंगी को मिली. वे स्टेशन पहुंचे. उसे अस्पताल भिजवाने में सहयोग किया. जानकारी मिली कि निताई की तबीयत पहले से ही खराब चल रही थी.

Exit mobile version