Site icon Lahar Chakra

Chakulia Accident: चाकुलिया-धालभूमगढ़ मार्ग पर सुनसुनिया जंगल में पशु को बचाने में पेड़ से टकरायी कार, महिला घायल

Chakulia . चाकुलिया-धालभूमगढ़ मार्ग पर सुनसुनिया जंगल में मंगलवार की सुबह एक कार सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गयी. कार में चाकुलिया नया बाजार निवासी पिंटू रुंगटा, उनकी पत्नी और दो वर्ष का बच्चा सवार था. घटना में पिंटू रुंगटा की पत्नी को आंशिक चोट पहुंची है. जानकारी के अनुसार, धालभूमगढ़ की ओर से पिंटू चाकुलिया लौट रहे थे. सुबह 4:00 से 5:00 के बीच सड़क पर जंगल से अचानक किसी पशु के आ जाने से चालक पिंटू ने वाहन को अचानक मोड़ दिया. इससे वाहन सड़क के किनारे साल के पेड़ से टकरा गयी. इस घटना में रुंगटा दंपती बाल-बाल बच गये.

Exit mobile version