Site icon Lahar Chakra

Chakulia Accident: बेटी से मिलकर घर लौटने के दौरान बाइक से गिरकर एक घायल, चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर हुआ हादसा

Chakulia. चाकुलिया-माटिहाना मुख्य सड़क पर पाथरा गांव के समीप गोपीवल्लवपुर निवासी मिहिर बेहरा (45 वर्ष) बाइक से अनियंत्रित होकर गिर कर घायल हो गया. स्थानीय लोगों के मदद से 108 एंबुलेंस बुलाकर इलाज के लिए चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉ नरेश बास्के ने घायल मिहिर का इलाज किया. मिहिर बेहरा कालापाथर अपनी बेटी के घर आया था. वापस गोपीबल्लभपुर लौटने के क्रम में गिरकर घायल हो गया.

Exit mobile version