Site icon Lahar Chakra

Chakulia News: चाकुलिया के बेंद चेक पोस्ट पर उड़न दस्ता टीम ने जब्त किया 50,200 रूपये

Chakulia.विधानसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल की ओर से प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर चेक पोस्ट बनाया गया है, जहां वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है. झारखंड और पश्चिम बंगाल की सीमा पर चाकुलिया स्थित बेंद एवं शीशाखून में चेक पोस्ट बनाया गया है. बंद चेक पोस्ट पर गुरुवार की रात उड़नदस्ता टीम ने छापामारी कर एक वाहन से 50,200 रुपए बरामद किये. वाहन में मौजूद लोग पैसों से संबंधित संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए. इस कारण पैसों को जब्त कर लिया गया. इस दौरान चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार भी मौजूद थे. शुक्रवार को भी दिन भर पश्चिम बंगाल की सीमा पर स्थित सभी चेक पोस्ट में सघन जांच अभियान चलाया गया. वाहनों को रोक कर जांच की जा रही है.

Exit mobile version