Site icon Lahar Chakra

Chakulia News : चाकुलिया में नशे में धुत होकर दो बार कुएं में कूदा, पहली बार में लोगों ने बचाया, पर दूसरी बार में चली गयी जान

Chakulia.चाकुलिया नगर पंचायत स्थित मिस्त्रीपाड़ा निवासी 45 वर्षीय सुजीत दास ने रविवार की सुबह कुएं में कूद कर अपनी जान दे दी. स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे कुएं से बाहर निकाला और चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुजीत नशे का आदी था. नशे में वह मानसिक संतुलन खो बैठा था. शनिवार की रात भी उसने मिस्त्रीपाड़ा स्थित कुंए में छलांग लगा दी थी. उस दौरान लोगों ने उसे कुएं से निकलकर बचा लिया था. रात भर वह अस्पताल में ही इलाजरत था. सुबह उसे घर लाया गया. इसके बाद फिर से वह कुएं में जाकर कूद पड़ा जिससे उसकी मौत हो गयी.

Exit mobile version