Site icon Lahar Chakra

Chakulia News: चाकुलिया के बेंद चेकपोस्ट पर वाहन से एक लाख नकद जब्त

Chakulia. विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को उड़न दस्ता टीम ने चाकुलिया थाना क्षेत्र के बेंद चेकपोस्ट पर छापामारी अभियान चलाया. चेक पोस्ट पर जांच के दौरान वाहन से एक लाख रुपये नगद जब्त किये गये. चुनाव के दौरान 50 हजार से अधिक नकद एक साथ ले जाने पर मनाही है. इसके बावजूद वाहन पर लगभग एक लाख की राशि एक साथ लेकर जाया जा रहा था. इससे पहले भी बेंद चेक पोस्ट पर उड़न दस्ता टीम ने एक वाहन से 50 हजार 200 रुपये बरामद किये थे.

Exit mobile version