Site icon Lahar Chakra

Chakulia News: चाकुलिया के बेंद चेकपोस्ट पर जांच टीम ने दो वाहनों से साढ़े तीन लाख रुपये किए जब्त

Chakulia . विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चाकुलिया स्थित बेंद में पश्चिम बंगाल सीमा पर चेक पोस्ट स्थापित किया गया है. यहां प्रतिदिन मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की ड्यूटी सख्ती से की जा रही है. शुक्रवार को पश्चिम बंगाल की ओर से झारखंड में प्रवेश कर रहे हैं दो वाहनों से लगभग 3 लाख 50 हजार 6 सौ 25 रुपये बरामद कर लिए. पहले भी वाहन से 85000 जबकि दूसरी बार वहां से 2 लाख 65 हजार 6 सौ 25 रुपए बरामद हुए थे. बेंद चेक पोस्ट पर जांच टीम ने अब तक यहां से लगभग 7 लाख रुपये बरामद किए जा चुके हैं. जब्त किए गये राशि थाना प्रभारी संतोष कुमार के समक्ष सौंप दिया गया.

Exit mobile version