Site icon Lahar Chakra

Chakulia: कोलकाता की डॉक्टर को न्याय दिलाने चाकुलिया में महिलाओं ने निकाला विरोध मार्च

Chakulia. कोलकाता आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या पर चाकुलिया में विरोध मार्च निकाला गया. अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा मंगलवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया. रैली से पूर्व अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा 2 मिनट का मौन रखा गया. पुराना बाजार स्थित सत्संग भवन से निकल कर बिरसा चौक पहुंची फिर बिरसा चौक से होते हुए नया बाजार मुख्य सड़क होते हुए कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला पहुंचकर समापन हुआ. मौके पर अध्यक्ष मंजू अग्रवाल, सचिव पूजा अग्रवाल, पूर्व नगर अध्यक्ष संध्या रानी सरदार, रीता लोधा, बिना अग्रवाल, मंजू शर्मा, हंसा शर्मा, राजश्री रूंगटा, नीता झुनझुनवाला, रीना केडिया, उषा केडिया आदि उपस्थित थीं.

Exit mobile version