Site icon Lahar Chakra

CHAKULIYA : रेलवे ट्रैक पर बातचीत में मशगूल थीं दो महिलाएं, ट्रेन की चपेट में आकर दोनों के उड़ गये चिथड़े, साड़ी से हुई शव की पहचान

CHAKULIYA . खड़गपुर रेल मंडल के चाकुलिया में रविवार शाम बड़ा हादसा हो गया, जिससे हर कोई दुखित था. स्टेशन से लगभग आधा किमी दूर अंडरपास के समीप मालगाड़ी की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गयी. घटना अंडरपास के ठीक ऊपर की है. दोनों महिलाएं बातचीत करते ट्रेन की पटरी पर चल रही थीं, तभी अप लाइन पर खड़गपुर से टाटा की ओर जा रही मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में दोनों आ गयीं.

महिलाएं बातचीत में इतनी मशगूल थी कि उन्हें पीछे से आ रही ट्रेन का आभास तक नहीं हुआ. हादसे में दोनों महिलाओं के चिथड़े उड़ गये. उनके कपड़ों को देख परिजनों ने शव की पहचान की. मृत महिलाओं में पुराना अस्पताल रोड निवासी विशाखा बेहरा तथा चाकुलिया मुस्लिम बस्ती स्थित शेख मोहल्ला निवासी जुलेखा बेगम उर्फ मल्लिका शामिल हैं. घटना के बाद काफी संख्या में लोग मृतकों को देखने के लिए इकट्ठा हो गये थे. पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

दो साल पहले इसी स्थान पर हादसा

लगभग दो साल पहले इसी स्थान पर लाइन पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से जुलेखा बेगम के बड़े बेटे शेख विक्की की मौत हो गयी थी. जुलेखा चाकुलिया स्थित नया बाजार में सब्जी बेचने का काम करती थी.

Exit mobile version