Site icon Lahar Chakra

Champai Soren: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बोले-एसआईआर पारदर्शी प्रक्रिया, देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही कांग्रेस

Chaibasa . झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने मंगलवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाकर और ‘वोट चोरी’ के आरोप लगाकर देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने कहा कि मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निर्वाचन आयोग को बदनाम करने की कोशिश का आरोप लगाया। भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत चाइबासा में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सोरेन ने कहा कि पूर्व और पश्चिम सिंहभूम से बनने वाले कोल्हन क्षेत्र और सरायकेला-खरसावां जिलों में लोग कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों की कथित साजिश से अवगत हैं।

उन्होंने पश्चिम सिंहभूम में मंझगांव से सराइकेला-खरसावां में कपाली तक क्षेत्र में कथित जनसांख्यिकीय बदलाव पर भी चिंता जताई। उन्होंने यह भी कहा कि उनका पुरजोर विश्वास है कि यदि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेसी की सरकार केंद्र की सत्ता में नहीं आती तो झारखंड की स्थापना नहीं होती।

Exit mobile version