Site icon Lahar Chakra

Champai Soren: पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने पूर्व मुखिया गुरुपदो महतो को दी श्रद्धांजलि

Seraikela. जुरगुडिया पंचायत के पूर्व मुखिया एवं काशी साहू कालेज के प्राध्यापक रहे गुरुपदो महतो के निधन की सूचना पर राज्य के पूर्व सीएम सह विधायक चंपाई सोरेन उनके घर बडालुपुंग पहुंचे और परिजनों से मिल कर शोक प्रकट किया. मौके पर पूर्व सीएम सोरेन ने कहा कि उनका निधन व्यक्तिगत रूप से काफी क्षति है. वे शिक्षाविद के साथ साथ समाजसेवी भी रहे हैं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें.

Exit mobile version